धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
28-Jul-2024 02:18 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं।
घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बावली सरेह की है। मृतक की पहचान पूर्वी नौतन पंचायत के खाप टोला के बुलेट पटेल के रूप मे हुई हैं। हत्या की वारदात मृतक के घर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई है। घटनास्थल से शराब के चार कार्टन भी बरामद हुए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब की तस्करी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक नौतन से बैरिया क्यों आया था और उसके शव के पास शराब कहां से आई, इन तमाम बिन्दुओं पर पुलिस टीम जांच में जुटी है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार