ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बीच सड़क पर शव मिलने...

बिहार : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बीच सड़क पर शव मिलने से हड़कंप

05-Oct-2022 09:20 PM

JAMUI : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवक की पहचान लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र स्थित सेठना गांव निवासी ढलढल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को इलाके के लोग दुर्गापूजा का मेला देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क के बीचो बीच मृत पड़े शख्स पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर युवक की बाइक खड़ी पाई गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक की जेब से चार गोलियां बरामद की है। गोली मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक आपराधिक प्रवृति का होगा और वर्चस्व को लेकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई होगी।