ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून...

बिहार : युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

21-Mar-2022 01:10 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार में बैखौफ अपराधी लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को अरहर के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़-खरौंधा मार्ग स्थित चंद्रगढ़ के पास की है। खेत में शव मिलने की जानकारी जैसी ही ग्रामीणों को मिली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


युवक कौन है और कहां का रहनेवाला है, यह पता नहीं चल सका है। 30 वर्षीय युवक के शरीर पर चाकू से वार करने के निशान मौजूद हैं।इधर, ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


शव की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी दूसरी जगह हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को लाकर अरहर के खेत में फेंक दिया है।