ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

04-Jul-2024 01:16 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक पिछले कुछ दिनों से अपनी मौसी के घर रह रहा था। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी वार्ड 41 की है।


दरअसल, 25 वर्षीय युवक का शव पानी टंकी परिसर से संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने मौसा छोटेलाल सादा के यहां बीते आठ दस दिनों से रह रहा था। घटना कैसे हुई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शव उनके घर से बरामद किया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक युवक की पहचान मधेपुरा जिला अंतर्गत भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुवा निवासी रविन्द्र ऋषिदेव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौन हैं, कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।