ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 5 सितंबर को 'रोजगार दो' डिजिटल...

बिहार युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 5 सितंबर को 'रोजगार दो' डिजिटल रैली का करेगी आयोजन

04-Sep-2020 05:08 PM

PATNA : 5 सितंबर को बिहार युवा कांग्रेस के द्वारा 'रोजगार दो' डिजिटल रैली सह 'बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान' की शुरुआत की जाएगी. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि इस डिजिटल रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर, अजय कपूर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे.


गुंजन पटेल ने आगे बताया कि बिहार युवा कांग्रेस बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान की भी शुरुआत करेगी. जिसके तहत हम प्रदेश के सभी शिक्षित एवं अशिक्षित बेरोजगार युवाओं तक पहुंचने का प्रयास करेंगे. इस रैली का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब) पर किया जाएगा. साथ ही साथ सभी जिलों में लगभग 500 की संख्या में एलईडी टीवी स्क्रीन भी लगाई जाएगी जिससे की हम अधिक से अधिक लोगों को 'रोजगार दो' अभियान से जोड़ सकें. 


उन्होंने यह भी कहा कि 'रोजगार दो' डिजिटल रैली कोई चुनावी रैली नहीं, बल्कि बिहारी युवाओं का नीतीश और मोदी सरकार के खिलाफ ऐलान-ए-जंग है. 'रोजगार दो' अभियान के निर्णायक चरण की शुरुआत होगी और बिहारी युवा मिलकर इस युवा विरोधी सरकार को परास्त करेगी.