ब्रेकिंग न्यूज़

LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या

Home / news / Bihar weather update: बिहार में आज से खराब हो सकता है मौसम, अगले...

Bihar weather update: बिहार में आज से खराब हो सकता है मौसम, अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना

27-Dec-2024 06:53 AM

By First Bihar

Bihar weather: बिहार के कई जिलों में आज मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 दिसंबर के बीच दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय व जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।


जबकि पटना, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार और भागलपुर के आसपास देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।


प्रदेश में शुक्रवार को कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों पर घने स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष भागों के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है।