BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
24-Dec-2024 06:44 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना (patna weather) समेत पूरे बिहार में ठंड (bihar weather) पड़ रही है। दिन में तापमान बढ़ने के कारण थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम और सुबह में कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है हालांकि, कड़ाके की ठंड पड़नी अभी बाकी है। शीतलहर का प्रभाव अभी देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया छा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार(today weather) को राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शेष अधिकांश जगहों पर हल्का कुहासा देखने को मिलेगा। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
बता दें कि राज्य में पिछले 15 दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ है। मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी का अधिक असर बिहार में देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह में लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है लेकिन दिन में तापमान बढ़ने के कारण राहत है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 28-29 दिसंबर एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ औरंगाबाद और अरवल में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 25 दिसंबर को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।