ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / Bihar weather report : बिहार में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान और बढ़ेगी...

Bihar weather report : बिहार में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

29-Dec-2024 07:02 AM

By First Bihar

BIHAR WEATHER : पटना जिले के कुछ हिस्सों समेत सूबे के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। देर रात गांधी मैदान समेत राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले बारिश से बादल छाए रहने और बारिश के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। जिस कारण 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दक्षिण पश्चिम भाग के अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं आज के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जबकि कल से तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिस कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। रविवार की सुबह बिहार के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है। इसके अलावा ठंड में भी हल्की बढ़ोतरी महसूस की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जगहों पर बादल छाया रहा। जिस कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 28.5 डिग्री के साथ खगड़िया, राजगीर और किशनगंज रहा। वहीं सबसे ठंडा शहर 9.2 डिग्री के साथ समस्तीपुर का पूसा रहा।


वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। ज्यादातर शहरों में बारिश होने के बावजूद ठंड का एहसास लोगों को नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के कारण तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।