ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar weather report : 28 सितंबर तक बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD...

Bihar weather report : 28 सितंबर तक बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने कहा- अभी भी 12 जिलों में बारिश की कमी

26-Sep-2024 07:00 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बारिश होने पर उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। पटना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट आई। यहां का पारा 31.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक बिहार में कहीं मध्यम तो कहीं अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। 25 से 27 सितंबर तक राज्य के 14 जिलों में भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात एवं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चलने की भी संभावना है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में ताजा हलचल है।


मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में कम बारिश की वजह से सामान्य तापमान वाले दिन में कमी आई हैं।दरअसल, दो साल पहले तक महीने में मानसून अवधि में सामान्य तापमान औसतन 20 से 22 दिन रहता था जो घटकर अब 10-11 दिन तक सीमित हो गया है। हर माह में बारिश की कमी इसकी मुख्य वजह है। बादलों का मिजाज से न बरसना स्पष्ट तौर पर अनियंत्रित ताप को बढ़ावा दे रहा है। इस वर्ष भी 25 सितंबर तक राज्य भर में बारिश की कमी 28 प्रतिशत है।


वहीं, औरंगाबाद और शेखपुरा में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 12 जिलों में बारिश की कमी 40 से ज्यादा है। इनमें वैशाली में 52, सारण में 56, समस्तीपुर में 49, सहरसा में 46, पूर्णिया में 42, पटना में 41, मुफ्फरपुर में 51 प्रतिशत, मधुबनी में 52 प्रतिशत, गोपालगंज में 42 प्रतिशत, दरभंगा में 44 प्रतिशत की कमी है।


उधर बारिश की कमी से असर खेती किसानी पर संकट और प्रतिरोधक क्षमता में कमी के साथ ही साथ  वायरल बीमारियों का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक बिहार में कहीं मध्यम तो कहीं अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।  विशेषकर 25 से 27 सितंबर तक राज्य के 14 जिलों में भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट है।