ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच...

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, रणक्षेत्र में बदला स्कूल परिसर

06-Mar-2022 12:16 PM

SAHARSA : बिहार में वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट और हंगामा की घटनाएं आम हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके से वार्ड सचिव चुनाव को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां वार्ड सचिव के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के बीच हंगामा और मारपीट के कारण पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान लाठी डंडे से लैस दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये।


दरअसल, बीते शनिवार को जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बसौना में वार्ड संख्या 13 के सचिव पद के लिए चुनाव हो रहा था। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में वार्ड सचिव का चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो उम्मीदवार अरुण झा और दिनेश झा के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों आपस में भीड़ गए और पूरा विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। काफी देर तक दोनों पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। लेकिन इस बीच पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। मारपीट की घटना में एक शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों की मानें तो फिलहाल मारपीट और हंगामे की सूचना स्थानीय थाने को नहीं दी गई है।