ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : व्यक्ति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, घटना के चश्मदीद मृतक के बेटे ने नानी और मामा पर लगाया हत्या का आरोप

16-Feb-2022 07:42 PM

ARRAH : खबर आरा से है, जहां एक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव की है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मृतक की सास और दो सालों पर लगा है। घटना के चश्मदीद मृतक के 8 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसके सामने ही नानी और दो मामा ने उसके पिता की हत्या की है।


मृतक के बेटे के मुताबिक मंगलवार को उसके माता-पिता किसी बात को लेकर लड़ रहे थे। जिसके बाद मां ने फोन कर नानी और दो मामा को बुला लिया और तीनों ने उसके पिता को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


मंगलवार की रात 8 वर्षीय सूरज के पिता की मौत हो गई। जब बुधवार को मामला थाने पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि भगन साव का 26 का बेटा दयानंद साव सरथुआ गांव में रहता था और राज मिस्त्री का काम करता था। उसकी हत्या का एक मात्र चश्मदीद उसका ही बेटा सूरज है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दयानंद साव की लाठी-डंडे और चप्पल से पिटाई की गई थी।


मृतक के बेटे सूरज के मुताबिक बुरी तरह से पिटाई के बाद उसके घायल पिता का गांव के ही क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।