बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
17-May-2024 08:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मोतिहारी में वोटिंग होनी है लेकिन इससे पहले पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप जब्त की है। सुगौली थाने की पुलिस ने छपवा चौक पर यह कार्रवाई की है।
सुगौली पुलिस ने पिकअप वैन से 1385 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी फल के कार्टन में विदेशी शराब की खेप लेकर बेतिया की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छपवा चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान फल लदे पिकअप वैन से शराब की इस खेप को जब्त कर लिया गया।
पिकअप में किनारे कार्टन में फल को रखा गया था और उसके बाद वाले कार्टन में विदेशी शराब लोड था। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिकअप से पुलिस ने 1385 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।