तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
19-Mar-2021 02:12 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में भोजन अवकाश के बाद विपक्ष का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने बिहार विशेष सशस्त्र विधेयक 2021 के विरोध में विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया. विपक्ष के विधायक के इसे एक काला कानून बताते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
सदन में आज गैर सरकारी संकल्प लिया जाना था लेकिन गैर सरकारी संकल्प लेने के ठीक पहले सदन में विपक्ष ने हंगामा किया है. वेल में खड़े विपक्षी सदस्यों को लगातार विधानसभा अध्यक्ष अपने स्थान पर जाने के लिए कहते रहे लेकिन विपक्ष के विधायक नहीं माने. उनका कहना है कि सरकार इस काला कानून को वापस ले इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने विधायक की कॉपी भी सदन में पड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष बार-बार यह कहते रहे कि जिस दिन विधेयक पर सदन में चर्चा होगी उस दिन अपनी बात को रखेंगे लेकिन विपक्षी नहीं माना.
सरकार की तरफ से बजट सत्र के दौरान इस विधेयक को पेश किया गया है. विधेयक के जरिए बिहार में पुलिस को कई सारे नए अधिकार दिए गए हैं, जिसमें वारंट के बगैर गिरफ्तारी के साथ-साथ हिरासत में मौत के मामले पर भी पुलिस के खिलाफ गंभीर मामला नहीं बनाने की बात शामिल है. विपक्ष इसे काला कानून बताते हुए विरोध कर रहा.
लगभग 20 मिनट तक के विधानसभा में हंगामे के बाद आखिरकार गैर सरकारी संकल्प नहीं लिया जा सके. विधानसभा अध्यक्ष ने कई कमेटियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 23 मार्च मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी. अब मंगलवार 23 मार्च को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी.