ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: वायरल गर्ल सलोनी का गीत सुन CM नीतीश हो गए हैरान, किया...

बिहार: वायरल गर्ल सलोनी का गीत सुन CM नीतीश हो गए हैरान, किया सम्मानित

13-Feb-2023 01:18 PM

By RANJAN

ROHTAS: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 25 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार आज यानी 13 फरवरी को आज रोहतास पहुंचे. जहां राजकीय पिछड़ा वर्ग छात्रावास  का निरक्षण करने पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार सासाराम के नेकरा गांव में जब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो तिलौथू के पतलूका मध्य विद्यालय की छात्रा और वायरल गर्ल सलोनी ने मुख्यमंत्री का नशा मुक्ति को लेकर गीत सुनाई. इस दौरान मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति के खिलाफ गीत सुनकर साथ में उपस्थित मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, मुरारी गौतम आदि भी गीत सुनकर मुस्कुराने लगे. CM उसके गाने को सुनकर उसकी तारीफ किए साथ ही सम्मानित भी किया. 


आपको बता दें  8वीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी का नशा के खिलाफ गीत गाने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद से उसे एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी भी बनाया गया था. वायरल गर्ल सलोनी बेहद ही गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं. सलोनी शराब पीने से होने वाले नुकसान को गीतों के जरिए से लोगों तक पहुंचाती हैं और उन्हें जागरूक करने का काम करती हैं. सलोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. बता दे सलोनी नशा को लेकर लगातार गीत गाती है जिसमें उसके स्कूल के टीचर काफी मदद करती है.


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तालाब के जीर्णोद्धार का जायजा लेंगे. जिसकी व्यापक तैयारी की जा चुकी है. फ़िलहाल जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम में लगभग सवा दो घंटे तक रुकेंगे. इस दौरान समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में जिले के तमाम योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसमें अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे.