पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2022 08:14 AM
PATNA : बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर राजद ने उम्मीदवारों के नामों पर अपना फैसला लगभग ले लिया है. आरजेडी के संभावित उम्मीदवार फील्ड में भी उतरते देखे जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मूड में है. ऐसे तो राजद ने 24 में से 20 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. लेकिन वह अपने सहयोगी सीपीआई और कांग्रेस को भी सीट देगी.
इसमें एक सीट भागलपुर-बांका महागठबंधन के तहत सीपीआई को सौंपी गई है जहां से स्थानीय प्राधिकार कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में संजय यादव खड़े होंगे. अब तक सिर्फ समस्तीपुर, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज और गोपालगंज स्थानीय प्राधिकार सीट पर ही उम्मीदवार के नाम पर संशय है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये सीट राजद कांग्रेस को दे सकती है. राजद के साथ सीटों को लेकर कांग्रेस लगातार बात करने की कोशिश कर रहा है.
वैसे अन्य सीट मांगने पर भी राजद कांग्रेस को सीट के साथ-साथ उम्मीदवार भी दे सकता है. राजद ने इस संबंध में वाम दलों से सहमति ले ली है. इस संबंध में राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि सभी 24 सीटों पर बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे.
पिछले चुनाव में राजद के 5 उम्मीदवार जीते थे. पटना से रीतलाल राय, वैशाली से सुबोध कुमार, भोजपुर-बक्सर से राधाचरण साह, सीतामढ़ी-शिवहर से दिलीप राय और लखीसराय-शेखपुरा से संजय प्रसाद की जीत राजद ऑथोराइज्ड कैंडिडेट के रूप में हुई थी. पर रीतलाल और सुबोध को छोड़ बाकी तीनों ने राजद छोड़ दिया. दिलीप राय तो अभी सुरसंड से जदयू के विधायक हैं.