पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
19-Feb-2024 08:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। स्पीकर बनने के बाद नंदकिशोर यादव के लिए आज पहला दिन होगा, जब वह सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। बिहार विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पहले हाफ में प्रश्न काल के दौरान गृह और वित्त समेत अन्य विभागों से जुड़े सवाल लिए जाएंगे। वहीं, दूसरे हाफ में 2024-25 के बजट को लेकर चर्चा होगी।
विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी। आज प्रश्न काल में गृह विभाग, वित्त विभाग, निगरानी विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, उद्योग विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित कई विभागों के प्रश्न सदस्यों की ओर से लिए जाएंगे। जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे।
वहीं, प्रश्न कल के बाद शून्य काल और फिर ध्यानकर्षण होगा, जिसमें सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत रूप से उत्तर देगी। दूसरे हाफ में 2024-25 के बजट को लेकर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही लगातार हंगामेदार हो रही है और आज भी विपक्षी सदस्यों की ओर से कई मुद्दों पर हंगामा होना तय है।
उधर, सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी-कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ समीक्षा का फैसला लिया है। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव 20 फरवरी से यात्रा पर भी निकलने वाले हैं, इन सबको लेकर भी विधानसभा में चर्चा बनी रहेगी।