मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
19-May-2023 05:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बच्चे को रौंद डाला। विधायक की गाड़ी से बच्चे को ठोकर लगने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और विधायक की गाड़ी को रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी में मौजूद विधायक को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बाद में घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बरौनी जंक्शन के पास स्थित रेलवे गुमटी के पास की है।
बताया जा रहा है कि सीपीआई विधायक और बिहार विधानसभा में सचेतक राम रतन सिंह शुक्रवार को अपने काफिले के साथ फुलवरिया के रजवाड़ा गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेयाय थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला घायल बच्चा मनीष कुमार अपने परिजनों के साथ दूसरे प्रदेश से वापस लौटा था।
परिवार के लोग बरौनी जंक्शन पर उतरने के बाद वह गुमटी के पास मौजूद थे, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को घेर लिया और जमकर हंगामा मचाया। बाद में जब विधायक ने बच्चे का समुचित इलाज कराने का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक की गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी और इसी वजजह से बच्चे को धक्का लग गया।