ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू: तेजस्वी यादव फिर से बने नेता विरोधी दल,...

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू: तेजस्वी यादव फिर से बने नेता विरोधी दल, नए स्पीकर का हो रहा निर्वाचन

15-Feb-2024 10:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज आज का सत्र शुरू होते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता निर्वाचित किया गया इसके साथ ही साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नेता विरोधी दल निर्वाचित किया गया। आज बिहार विधानसभा के नए स्पीकर नंदकिशोर यादव के निर्वाचन को लेकर कार्य सूची को संपन्न करवाया जा रहा है।


दरअसल, भाजपा नेता व बिहार सरकार पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। बजट सत्र का तीसरा दिन है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार सदन के नेता और तेजस्वी नेता विरोधी दल चुने गए हैं। स्पीकर के निर्वाचन के लिए विधानसभा में आज अलग से एक सत्र बुलाया गया है। बजट सत्र के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सदन स्थगित था, लेकिन स्पीकर के चुनाव के लिए कार्य मंत्रणा समिति ने आज सत्र बुलाने करने का निर्णय लिया है।


अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद सदन में पक्ष और प्रतिपक्ष के नेता अध्यक्ष के निर्वाचन पर भाषण देंगे। इनके निर्वाचन के साथ ही बिहार विधानसभा के किसी एक कार्यकाल में सबसे अधिक अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी 17वीं विधानसभा के नाम दर्ज हो जाएगा