पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
01-Mar-2024 10:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। आज 11 बजे से कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले प्रश्न काल हुआ उसके बाद शून्य काल और ध्यानकर्षण होगा। जिसमें सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत उत्तर देगी। इसके बाद दूसरे हाफ में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी साथ ही जो बचे हुए कार्य हैं, उसे भी सरकार निपटाएगी।
वहीं, आज प्रश्न काल में ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग से संबंधित प्रश्न सदस्य सदन में लाएंगे, जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या फिर प्रभारी मंत्री दे रहे हैं। आज भी प्रश्न काल के बाद शून्य काल होगा जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य तात्कालिक विषयों को सदन में उठाएंगे और सरकार के संज्ञान में लाएंगे।
इसके साथ ही बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के शुरुआती 2 दिन छोड़कर लगातार सदन से गायब है।वो जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं और उसी में व्यस्त है तो ऐसे में सदन की कार्यवाही में आज भी भाग लेंगे इसकी संभावना कम है। इस बार बिहार विधानसभा का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू हुआ था। लेकिन बीच में कई दिन छुट्टी रहने के कारण केवल 11 दिन ही आज लगाकर चलने वाला है।
उधर, लोकसभा चुनाव से पहले बजट सत्र हो रहा है और इसलिए इस सत्र की अवधि को छोटा किया गया है, लेकिन इस छोटे से बजट सत्र में भी सरकार ने बजट और विभागों के अनुदान और एक दर्जन विधेयक भी सदन से पास कराया है। बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है। बिहार में 1981 में अपराध नियंत्रण के लिए कानून में अंतिम संशोधन किया गया था, 43 साल बाद नया कानून लाया गया है।