ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / बिहार विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, 14 सितंबर को...

बिहार विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, 14 सितंबर को कुढ़नी में मुकेश सहनी की सभा

09-Sep-2022 07:00 PM

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं आगामी 14 सितंबर को कुढ़नी में मुकेश सहनी जनसभा को संबोधित करेंगे।


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को बिहार में तीन सीटों गोपालगंज, मोकामा और कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी सभी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुढ़नी में 14 सितम्बर को एक सभा को संबोधित करेंगे।


पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तीन राज्यों बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता अभी संगठन विस्तार है।


पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अभी चुनाव में बहुत देर है, इस कारण गठबंधन को लेकर कोई चर्चा अभी नहीं हुई है। हां, इतना तय है कि बिहार में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जरूर उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी लगभग तय भी कर लिया गया है। 


उन्होंने साफ लहजे में आगे कहा कि वीआईपी उप चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी, बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि वे 14 सितंबर को  कुढ़नी में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन तीन सीटों पर उप चुनाव होना है वहां वीआईपी मजबूत स्थिति में है।