ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

बिहार विधानसभा उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, वोटर्स में दिख रहा उत्साह

बिहार विधानसभा उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, वोटर्स में दिख रहा उत्साह

03-Nov-2022 10:08 AM

PATNA : विधानसभा उपचुनाव को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है।  गोपालगंज और मोकामा में मतदान के शुरुआती 2 घंटे में वोटर्स के अंदर गजब का उत्साह देखने को मिला है। दोनों सीटों को मिलाकर पहले 2 घंटे में 10.38 फ़ीसदी मत पड़े हैं। गोपालगंज में 9.37 फ़ीसदी मतदाताओं ने सुबह 9 बजे तक वोटिंग की थी, जबकि मोकामा में यह आंकड़ा गोपालगंज से कहीं ज्यादा है। मोकामा में सुबह 9 बजे तक एक 11.57 फ़ीसदी वोट अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। 




मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान में महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग के लोगों की भी ख़ास भागेदारी दखने को मिल रही है। मतदान सुबह 6 बजे से शुरू हुआ था जो शाम 7 बजे तक चलेगा। 




आपको बता दें, मोकामा सीट पर सीधा मुकाबला आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी और बीजेपी कैंडिडेट सोनम देवी के बीच है। नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी है, जबकि सोनम देवी भी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी है। इन दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है। उधर गोपालगंज सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता से है जबकि लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव भी यहां चुनाव मैदान में है। ओवैसी की पार्टी भी यहां अपने कैंडिडेट को उतार रखी है ऐसे में गोपालगंज की लड़ाई भी बेहद दिलचस्प बनी हुई है।