ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में रार, RJD और कांग्रेस आमने-सामने

विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में रार, RJD और कांग्रेस आमने-सामने

28-Sep-2021 12:58 PM

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ महागठबंधन में तकरार शुरू हो गई है. महागठबंधन के दो प्रमुख दल आरजेडी और कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर आमने-सामने आ खड़े हुए हैं. दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनमें एक सीट पर बीते विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने उम्मीदवार उतारा था. जबकि दूसरे पर कांग्रेस के प्रत्याशी थे. अब इसी फार्मूले के तहत कांग्रेस से कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना दावा ठोक रही है. जबकि आरजेडी का कहना है कि इन दोनों विधानसभा सीटों पर उसी के उम्मीदवार उतरेंगे.


आरजेडी प्रवक्ता और विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि आरजेडी दोनों सीटों पर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी. भाई बीरेंद्र ने कहा है कि उपचुनाव की अपनी अहमियत है और इस लिहाज से तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे. उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना दावा ठोका है. अजीत शर्मा ने कहा है कि गठबंधन धर्म यही कहता है कि कुशेश्वरस्थान सीट आरजेडी की बजाय कांग्रेस के पास होगी. 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा था.


कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी अपनी पार्टी का स्टैंड सामने रखा है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की सीट है और हमने पिछले चुनाव में यहां उम्मीदवार उठा रहा था. इस लिहाज से उपचुनाव में भी हमारा उम्मीदवार होना चाहिए. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस पर कोई विवाद नहीं होगा. दोनों दलों के नेता मिलकर इससे पर फैसला कर लेंगे. इन 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव महत्वपूर्ण है और यह बात आरजेडी भी समझ रही है और कांग्रेस भी.