बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 03:56 PM
PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मोकामा और गोपालगंज सीट के लिए बीजेपी ने दो महिला उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की है। कुसुम देवी गोपालगंज और सोनम देवी मोकामा से बीजेपी की उम्मीदवार होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
दरअसल, बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 3 नवंबर को चुनाव होंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। बीजेपी ने दोनों ही सीटों से महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।गोपालगंज सीट से दिवंगत बीजेपी विधायक की पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि मोकामा सीट से बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ मैदान में उतारा है। मोकामा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी पहले लोजपा के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।
बता दें कि आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से मोकामा की सीट खाली हुई है जबकि, बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। बिहार की इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला रोचक होने वाला है। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे।
