बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
21-Mar-2023 09:38 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज13 वां दिन है. आज शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर प्रश्नकाल में सरकार की तरफ से दिया जाएगा. वही दूसरे हाफ में स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के बजट पर चर्चा किए जाएंगे और सरकार का उत्तर होगा. जिसको लेकर आज सदन में हंगामेदार होने के आसार हैं कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है.
बता दे विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी जहां प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे जिससे संबंधित मंत्री उसका जवाब देंगे.
वही शून्यकाल में भी तत्कालिक विषयों को सदस्य सदन में उठाएंगे और फिर ध्यान कर्षण में सरकार के तरफ से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जायेगा. फिर आज दूसरे हाफ में स्वास्थ्य विभाग , समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और संसदीय कार्य विभाग के बजट को सदन में लाया जाएगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे और फिर सरकार की तरफ से डिप्टी सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव जवाब देंगे.