ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

मानसून सत्र का हुआ आगाज, शोक प्रकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

28-Jun-2019 06:46 PM

By 3

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सत्ता पक्ष के विधायकों ने स्वागत किया. सीएम ने बुके देकर विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार चौधरी का स्वागत किया. विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं रहें. विधानसभा में आज पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. इसके साथ ही बिहार में AES और लू से हुई मौत पर भी सदन में एक मिनट का मौन रखा गया. सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के प्रारंभीक संबोधन से हुई. स्पिकर ने सत्र के लिए पीठासीन सदस्यों के नाम की घोषणा के साथ साथ कार्यमंत्रणा समिति का भी गठन किया. सदन में कुल 8 दिवंगत नेताओं के निधन पर शोक जताया गया. इनमें स्व. राम लाल सिंह, स्व. संजय कुमार, स्व. अंबिका प्रसाद, स्व. रमनिका सिंह, स्व. यमुना प्रसाद राम, स्व. महेश पासवान, स्व. महेन्द्र बैठा और स्व. निता चौधरी का नाम शामिल है. सभी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट