ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी? Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान Bihar assembly elections : भाकपा माले और राजद में शह -मात का खेल; सीटों को लेकर तनातनी ; पाली और घोषी पर घमासान Lokah Chapter 1: ‘लोका चैप्टर 1 – चंद्रा’ OTT पर आने को तैयार, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म Bihar Election 2025: बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी Bihar Election 2025: बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी Bihar News: बिहार में बकरी की पीट-पीटकर हत्या, थाने पहुंचा मामला; जमकर हुआ बवाल

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ का बजट, रोजगार और शिक्षा पर फोकस

बिहार विधानसभा में  वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ का बजट, रोजगार और शिक्षा पर फोकस

13-Feb-2024 01:57 PM

By First Bihar

PATNA : वित्तीय वर्ष 2024-25 का बिहार का बजट डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज विधान सभा में पेश कर रहे हैं। इससे पहले सम्राट चौधरी ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है- बिहार में विकास की पटकथा लिखने को तैयार! इसके साथ ही भ्रष्टाचार की फाइल खोलने और जांच करने की बात भी उन्होंने विधान सभा में कही है। इसके बाद अब आज वो बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है और सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद हैं।

विकास पर सरकार का फोकस 

सम्राट ने अपने बजट भाषान में कहा कि- समाज के हर एक बड़े काम सरकार ध्यान रखेगी। यह सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। मैं कई बार मंत्री रहा लेकिन आज पहली बार वित्त मंत्री के हैसियत से बजट पेश कर रहा हूं। वहीं, इस दौरान सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। विकास के मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। बिहार में विकास दर 10.4% है, जो देश में सबसे ज्यादा है। समाज के हर वर्ग का सरकार ध्यान रखेगी। परिवहन और संचार के लिए 46,729 करोड़ का बजट रखा गया है।

परिवहन और संचार का बजट बढ़ा

वहीं, इस बार का बजट लगभग 3 लाख करोड़ का रखा गया है। इस बजट में रोजगार और शिक्षा पर विशेष ध्यान रखा गया है।बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट भाषण में कहा कि मातृ मृत्यु दर में गिरावट आई है। राज्य सरकार ने कई नीतिगत फैसले लिये हैं। परिवहन और संचार का बजट बढ़ा है। 46 हजार 729 करोड़ परिवहन और संचार का बजट किया गया।

गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है। 94 लाख परिवार आर्थिक रूप से कमजोर। बिहार में निवेश लाने की कोशिश जारी। पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला।


बजट की मुख्य बातें 

लाख 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़। जीएसटी वसूली में 95 फीसदी लक्ष्य पूरा किया। साल 2024-25 तक बिजली उत्पादन में नवीकरण ऊर्जा से 35 फीसदी बिजली उत्पादन का लक्ष्य। वाणिज्य कर विभाग ने 95.4 फीसदी कर संग्रह किया है।आगामी बजट में कुल 2,78,425 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का लक्ष्य।  सात निश्चय-2 के लिए 5 हजार 40 करोड़ का प्रावधान। सात निश्चय-1 और 2 पूरे राज्य में लागू होगा।बजट में वित्तीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। 2,26,496 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। वही बिहार की विकास दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। राज्य  में मातृ मुत्यु दर में 27 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जो बीते सालों में काफी ज्यादा थी।