ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम आज, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला होंगे शामिल

बिहार विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम आज, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला होंगे शामिल

17-Feb-2022 07:40 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होंगे। आज सुबह ओम बिड़ला दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे उनका आगमन होगा और आज शाम ही वह 6:40 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी विधायक विधान पार्षद और लोकसभा सदस्यों को आमंत्रण दिया गया है।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे बिहार विधान मंडल के नए सेंट्रल हॉल में होगी। लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों की भूमिका और जवाबदेही को लेकर कुल 2 सत्रों में 6 घंटे तक प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा। पहले सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ साथ कुल 10 लोगों का संबोधन होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दूसरा सत्र लंच आवर के बाद 3 बजे से शुरू होगा जो 6:20 बजे तक चलेगा।


दूसरे सत्र को कई केंद्रीय मंत्री संबोधित करने वाले हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन व विस तक मजिस्ट्रेट और पुलिसबल की तैनाती की गई है। बुधवार को उनके कारकेड का रिहर्सल किया गया। लोकसभा अध्यक्ष सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, उसके बाद राजभवन जाएंगे। यहां से वे 10 बजे विस में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे।