बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
28-Feb-2023 11:42 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा में आज बीजेपी के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में पहुंच गये. भाजपा विधायक हत्या के आरोपी मंत्री इसराइल मंसूरी और सेना के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सरकार ने बीजेपी विधायकों की मांग खारिज कर दी. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही चलाते रहे. हंगामे के काफी देर बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हत्या के मामले को देखने का आदेश दिया है.
भाजपा का हंगामा
मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी शुरू कर दी. उनका आरोप था कि सरकार हत्या के आरोपी मंत्री इसराइल मंसूरी के साथ साथ सेना के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र यादव को बचा रही है. भाजपा विधायकों का कहना था कि पिछले 9 फरवरी को मुजफ्फरपुर के कांटी थर्मल पावर स्टेशन के गेट के पास राहुल कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. थर्मल से निकलने वाली छाई के अवैध खनन के कारण लोग वहां धरना दे रहे थे. उसमें शामिल होने के कारण राहुल कुमार सहनी की हत्या कर दी गयी. इस मामले में मरने वाले युवक के परिजनों ने पुलिस को साफ साफ कहा कि मंत्री इसलाइल मंसूरी ने हत्या करायी है. लेकिन पुलिस ने एफआईआर में मंत्री का नाम ही दर्ज ही नहीं किया.
बीजेपी विधायक मंत्री सुरेंद्र यादव के सेना पर दिये गये बयान पर भी नाराज थे. मंत्री सुरेंद्र यादव ने भारतीय सेना को हिजड़ों की फौज करार दिया था. भाजपा विधायक सुरेंद्र यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग कर रहे थे. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई चलाते रहे. अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय सरावगी को प्रश्न पूछने को कहा. लेकिन संजय सरावगी ने कहा कि हत्यारे मंत्री औऱ सेना के सम्मान के खिलवाड़ करने वाले मंत्री के रहते वे सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे.
जंगलराज की वापसी के आऱोपों के बाद उठे नीतीश
भाजपा विधायक कह रहे थे कि जंगलराज की वापसी की यही संकेत है. हत्या के मामले में मंत्री के खिलाफ एफआईआर नहीं हो रही है. वहीं, सेना का खुलेआम अपमान किया जा रहा है. हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी विपक्ष के आरोपों को गलत करार देने में लगे रहे. विजय चौधरी ये मानने को तैयार नहीं थे कि मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ हत्या का आऱोप है. वे सुरेंद्र यादव को लेकर भी विपक्ष के आऱोपों को गलत करार देते रहे.
हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए. उन्होंने कहा कि मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ हत्या के आरोपों के मामले में उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को जांच करने को कहा है. नीतीश ने कहा कि पुलिस के अधिकारी देखेंगे कि क्या आरोप लगा है. फिर जो रिपोर्ट आय़ेगी उसे सदन में बताया जायेगा. लेकिन नीतीश कुमार ने मंत्री सुरेंद्र यादव के सेना पर बयान पर पूरी तरह चुप्पी साध ली.