Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
28-Jul-2021 07:13 AM
PATNA : पूरे मानसून सत्र के लिए विपक्ष ने विधानसभा की बैठकों का बहिष्कार किया है। विपक्ष के इस स्टैंड के बीच सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सदन में आज सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। इस दौरान अलप सूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे और उस पर सरकार का जवाब होगा। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी और फिर ध्यानाकर्षण सूचना है ली जाएंगी।
विधानसभा में आज कुल 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होना है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब आरजेडी विधायक ललित कुमार यादव, आलोक मेहता समेत अन्य सदस्यों ने मांगी है जबकि कृषि विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार से जवाब विजय कुमार खेमका, अवधेश सिंह और अन्य सदस्यों की तरफ से मांगी गई है।
विधानसभा में आज कुल 3 विधायक पेश होंगे। इनमें दो संशोधन विधेयक और एक विधेयक होगा। सदन में आज बिहार माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2021, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2021 पेश किया जाएगा। इसके अलावा बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021 सदन में पेश होगा। पिछले दिनों नीतीश सरकार ने बिहार में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना करने का फैसला किया था। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज इसी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आएंगे। इसके लिए सरकार यह विधेयक लाने जा रही है।