ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, बीजेपी का जारी रहेगा...

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, बीजेपी का जारी रहेगा हंगामा

16-Dec-2022 07:41 AM

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन हैं। आज एक बार फिर छपरा में ज़हरीली शराब से हुई मौत के आंकड़े बढ़े हैं, जिसके बाद बीजेपी आज फिर सरकार पर हमलावर रहेगी। छपरा में अब तक लगभग 50 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। 




सत्र के तीसरे दिन बीजेपी ने सीएम नीतीश को सदन के बाहर ही घेर लिया था। इसके बाद सत्र शुरू होने के कुछ देर बाद ही विपक्षी दल ने सदन से वाक आउट कर दिया था। बीजेपी के कई नेताओं ने कल छपरा जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी। ज़ाहिर सी बात है कि अब सीएम नीतीश को घेरने के लिए बीजेपी के पास एक और मुद्दा जुड़ गया है। 



आज यानी शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से बिहार विधान सभा की बैठक शुरू होगी। सबसे पहले अनुसूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे और फिर सरकार इसका उत्तर देगी। इसके बाद ध्यानाकर्षण सूचनाएं लिए जाएंगे। विधानसभा की बैठक में कई प्रतिवेदनों को मेज पर रखा जाएगा। दूसरी पाली की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण में सम्मिलित अनुदान की मांग पर बहस होगी।