मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jul-2023 11:23 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया। हाथों में पोस्टर लेकर बीजेपी के विधायक मुख्य गेट पर खड़ा हो गए और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, बीजेपी विधायक बिहार के युवाओं को 10 लाख नौकरी देने के सरकार के वादे का हिसाब मांग रहे हैं। बीजेपी विधायकों का कहना है कि सरकार ने बिहार के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। कैबिनेट की कई बैठकें हो चुकी लेकिन सरकार ने अपने वादे को पूरा नहीं किया है। बीजेपी विधायक सरकार से 10 लाख नियुक्ति का हिसाब मांग रहे हैं।
वहीं बिहार सरकार की नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर भी बीजेपी विधायक विरोध कर रह हैं और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आज चौथे दिन भी इन मुद्दों को लेकर बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ सदन के भीतर और बाहर जोरदार हंगामा मचाया है।