पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
28-Aug-2020 11:37 AM
DELHI : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग के काम में कोर्ट दखलंदाजी नहीं कर सकता और आयोग अपना काम करेगा. इससे बिहार के विपक्षी दलों के नेताओं को बड़ा झटका लगा है. दरअसल विपक्षी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में चुनाव खतरे से खाली नहीं है इसलिए चुनाव को फिलहाल टाल देना चाहिए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बड़ी टिपण्णी की है.
सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कह दिया है कि कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव को नहीं टाला जा सकता है. निर्वाचन आयोग को चुनाव करवाने की पूरी आजादी है, इसमें कोर्ट दखलंदाजी नहीं कर सकता है.
आपको बता दें कि अविनाश ठाकुर द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनाव को टालने के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसे SC ने ख़ारिज कर दिया है. फैसले से अब साफ़ हो गया है कि बिहार में चुनाव ससमय होंगे और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हरी झंडी भी दिखा दी है. जाहिर सी बात है कि चुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी, जिस पर अब फुल स्टॉप लग गया है.