LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
11-Feb-2021 07:15 PM
DESK: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 और NDA की सरकार बनने के बाद CM नीतीश की PM मोदी के साथ आज पहली मुलाकात हुई। संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM नीतीश की मुलाकात के दौरान मुंगेर से लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। PM मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद PM मोदी से मुलाकात नहीं हुई थी इसलिए प्रधानमंत्री से मिलने वे दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है हमलोग साथ-साथ हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद CM नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह की यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान बिहार के विकास समेत कई मुद्दों पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत हुई। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच दिल्ली में होने वाली यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।
इससे पूर्व बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मुलाकात नहीं हो पाई थी इसलिए मिलने आया हूं। वैसे तो फोन पर बातचीत होती ही रहती है पर मुलाकात का अलग ही महत्व है। बिहार को विशेष आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। किसान मुद्दे पर कहा कि इस मामले का समाधान आज ना कल निकल ही जाएगा। जो भी कानून बनाया गया वो किसानों के हित में हैं यह किसानों के खिलाफ नहीं है।