ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने...

बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर भी तेजस्वी ने पूछे कड़े सवाल

22-Feb-2024 09:11 AM

By First Bihar

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ये सवाल भी किया कि आखिर एक महीने में मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ। इसका साफ़ प्रमाण है कि वो विधानसभा भंग करवाना चाह रहे हैं। 


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते हैं"। बिहार के पू्र्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे लिखा "लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है।  BJP-JDU में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है। तीन नंबर की पार्टी के मुखिया द्वारा विगत तीन साल में तीन बार शपथ लेने के कारण बिहार में अब शासन नाम की कोई चीज नहीं ह।  सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है"। 


मालूम हो कि, सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ आ गए हैं, लेकिन बिहार में इस नई सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार अब तक नहीं हुआ है।  हालांकि, ये कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ने़तृत्व में चल रही इस सरकार में जल्द मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार की सरकार में नौ मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं, इसलिए कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, एक तरफ  कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं तो दूसरी तरफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी लोगों के बीच जाकर यह बता रहे हैं कि उन्होंने 17 महीनों के अंदर सत्ता में रहते हुए क्या कुछ काम किया है और उन्होंने कैसे लोगों को रोजगार दिया है।