पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Apr-2024 05:30 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक बड़ा एलान कर किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग ख्वाब दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन असल में वे जमीन लुटने की योजना बना रहे हैं।
बीजेपी के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए सम्राट ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब ही है गारंटी का पूरा होना। बीजेपी ने 2014 और 2019 के घोषणा पत्र में देश की जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाया है। यह गरीब कल्याण, नारी शक्ति, युवा और किसान का संकल्प पत्र है। डबल इंजन सरकार ने बिहार जैसे राज्य को विकसित करने का काम किया है।
सम्राट ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में उनके परिवार के लोग राजा की तरह रहे हैं। तेजस्वी यादव पांच विभागों के मंत्री रहे, उन्हें बताना चाहिए कि किस विभाग में कितने लोगों को नौकरी दी। बिहार के लोगों को ठगना राजद परिवार का पहला काम है। लालू परिवार सनातन धर्म का मजाक उड़ता हुआ देखता रहता है। लालू सावन में मटन खाते हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव नवरात्रि में मछली खा रहे हैं।