ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तीसरे दिन भी टीचरों की मांग को लेकर...

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तीसरे दिन भी टीचरों की मांग को लेकर सदन में हंगामे के आसार, नीतीश- तेजस्वी पर भी BJP रहेगी हमलावर

12-Jul-2023 08:05 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। ऐसे में आज भी बीजेपी शिक्षकों की मांगों को लेकर सदन में सवाल कर सकती है तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चार्जशीट मामले को लेकर बीजेपी की ओर से इस्तीफे की मांग जरूर दोहराई जा सकती है। लिहाजा आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार और बाधित होने के आसार नजर आ रहे हैं।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन प्रश्नकाल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग के प्रश्नों लाया जाएगा यदि सदन की कार्यवाही चली तो सरकार के तरफ से संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री उत्तर देंगे।


वहीं,  बीजेपी शिक्षकों को राजकीयकृत शिक्षक बनाने की मांग के साथ शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर भी सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है। दूसरी तरफ वामपंथी दल भी शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार के विरूद्ध नजर आ रही है। जबकि सरकार के तरफ से यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर जल्दी ही शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करेंगे और महागठबंधन के सहयोगियों से भी इस पर चर्चा करेंगे। 


इधर, बीजेपी तेजस्वी यादव से इस्तीफा नहीं लेने पर लेकर नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार को लेकर पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल खड़ा कर रही है। ऐसे में आज भी सदन के बाहर और सदन के अंदर यह मुद्दा छाया रहेगा। जबकि बीजेपी ने 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की भी घोषणा की है। मालूम हो कि, इस बार बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिनों का है। अब तक 2 दिनों में सरकार की ओर से अपना जरूरी काम काज जरूर संपन्न कराया गया है लेकिन जनता के एक भी सवाल के उत्तर सदन में नहीं हुये हैं। सदन की कार्यवाही पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है।