ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP...

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP का हंगामा, वेल में पहुंच उठाई कुर्सी, सदन की कार्यवाही हुई स्थगित

11-Jul-2023 11:08 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के अंदर भाजपा ने काफी हंगामा किया है भाजपा के विधायक तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार सदन में हंगामा करते हुए बेल के अंदर आ गए और कुर्सी उठाकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर 2:00 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है।


बिहार विधानमंडल माॅनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। बिहार विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष के नेता हंगामा करने लगे। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगने शुरू हो गए। भाजपा के तरफ से सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव को बचाने का आरोप लगाते हुए यह हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी के विधायकों के तरफ से तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की जा रही है। 


जिसके बाद भाजपा के विधायक अपनी मांगो को लेकर वेल में उतर आए और हंगामा करने लगे, इस दौरान विस के अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को शांत रहने को अपने आसन पर बैठने का आग्रह भी किया। इसके बाद भी भाजपा विधायक नहीं माने और कुर्सी उठाकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।


दरअसल,  मंगलवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद जोरदार शोर गुल शुरू हो गया। तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करने वाले भाजपा सदस्य सीएम नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। वहीं, भाकपा माले के विधायकों ने शिक्षक बहाली का मुद्दा उठाया। हालांकि, इस दौरान सदन के अंदर नीतीश - तेजस्वी  मौजूद नहीं थे।