ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले BJP...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले BJP का जोरदार हंगामा, नीतीश-तेजस्वी से इस्तीफे की मांग

10-Jul-2023 10:55 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार विधनमंडल के मानसून सत्र का आज से शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता विधानसभा पहुंच गए हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने स्पीकर से मुलाकात की है। उधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। 


सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायक विधानसभा के मुख्य गेट पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।


बता दें कि आज से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलने वाले पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान बीजेपी और सरकार के अन्य विरोधी दर विभिन्न मुद्दों पर महागठबंधन की सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेंगे। आज मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया है और सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांग रही है।