ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विधानसभा अध्यक्ष बोले.. अब नंबर वन विधायक...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विधानसभा अध्यक्ष बोले.. अब नंबर वन विधायक भी चुनेंगे

24-Jun-2022 11:10 AM

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. सुबह 11:00 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में सबसे पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ वामपंथी दलों के विधायकों ने बोलना शुरू कर दिया. अध्यक्ष ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया तो उनका प्रारंभिक संबोधन शुरू हो पाया. विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की शुरुआत में सदन को संबोधित करते हुए विधानसभा के इतिहास से लेकर मौजूदा क्रियाकलापों तक की चर्चा की है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया है कि इस बार सदन में उत्कृष्ट विधायक चुनने की प्रक्रिया शुरू हो रही है इसलिए सभी को इसमें सुझाव देना चाहिए.



इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मौजूदा सत्र के लिए अभ्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा की है और कार्य मंत्रणा समिति का गठन भी किया है. इसके बाद विधानसभा में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधायकों को रखा गया है. सदन में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट भी रखा गया है.



डिप्टी सीएम साहब वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद की गैरमौजूदगी में प्रभारी वित्त मंत्री के तौर पर मंत्री मंगल पांडे ने सदन में अनुपूरक बजट पेश किया है. तार किशोर प्रसाद दिल्ली में है और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हो रहे हैं. मौजूदा सत्र में 27 और 28 जून को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे. 29 जून को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा. 30 जून को गैर सरकारी संकल्प पेश किये जाएंगे.