ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: वित्त मंत्री विजय चौधरी ने पेश किया आर्थिक...

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: वित्त मंत्री विजय चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

27-Feb-2023 01:58 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के अभिभाषण के साथ ही बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आगाज हो गया। महागठबंधन की सरकार कल बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बजट पेश करेगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 की रिपोर्ट को सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा और विकास इंडेक्स में बिहार राज्यों की सूची के तीसरे नंबर पर है।


आर्थिक सर्वेक्षण पर बोलते हुए वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 2021-22 में आर्थिक विकास के मामले में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर है, जो दो राज्य आगे हैं उसका अंतर काफी कम है। हमारा प्रदेश सीमित संसाधनों का राज्य है। आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन बहुत है, उसके मुकाबले बिहार में संसाधन बहुत कम है। नदियां है लेकिन राज्य के लोगों को उसका दंश ही झेलना पड़ता है। बाढ़ का चाह कर भी स्थाई निदान नहीं कर पाते हैं, कभी नेपाल से परेशानी होती है, भले वो बगल में है लेकिन मामला अंतराष्ट्रीय हो जाता है। 


उन्होंने बताया कि 21-22 में प्रति व्यक्ति आय 6400 बढ़ा है। केंद्र की योजनाओं में पैसे नहीं मिल रहे हैं, हमें अपने संसाधन से योजना पूरा करना पड़ता है। कई योजनाओं में केन्द्रांश घटा दिए है और केंद्रांस घटाने के बावजूद भी समय पर पैसे नहीं मिल रहे हैं। बिहार में रोड का घनत्व बढ़ा है। प्रति हजार किलो मीटर वर्ग किमी 3167 है। सरकार काफी रफ्तार से सड़कों का निर्माण करा रही है। स्वास्थ के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। शिक्षा में भी बेहतर सुधार हुआ है। 16 वर्ष में स्वास्थ्य में 11 गुना खर्च में वृद्धि हुई है। शिक्षा में 8 गुना खर्च बढ़ाया गया है। सबको मुख्यधारा में लाया जा रहा है।


विजय चौधरी ने सदन को याद दिलाया कि जब प्रधानमंत्री आए थे तो उन्होंने भी कहा था कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार नें अच्छा काम किया हैं। मुख्यमंत्री हमेशा कहते रहते हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ाना एवं शिक्षित कराना सौ रोगों की एक दावा है। आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं शिक्षित हो जाती हैं तो प्रजन दर कम हो जाता हैं,अधिकांश समस्या जनसंख्या बढ़ने से होती हैं। जीविका अभियान से महिलाओं का आत्मबल बढ़ा हैं। जीविका समूह में अमूमन गरीब घर की महिला होती हैं। आज किसी महिला का मासिक आय में लाखों रुपया वृद्धि हुई हैं।


वित्त मंत्री ने बताया कि करोना का प्रकोप रहा इसके बाद भी उस प्रकोप से बिहार निकलने में महारत हासिल किया हैं। देश की औसत तरक्की से हम आगे बढ़ रहें हैं। हम महामारी में उबरकर देश में तीसरे नंबर पर हैं। बिहार की अर्थव्यवस्था ने साल 2021–22 में जोरदार वापसी की है। राष्ट्रीय विकास दर 8.68 से ज्यादा है बिहार का विकास दर। बिहार का विकास दर 10.98 फीसदी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है।