ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा, पहले दिन ही...

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा, पहले दिन ही विपक्षी दलों का प्रदर्शन

25-Feb-2022 10:46 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. बजट सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे हैं. उनके विधानसभा पहुंचने पर सत्तापक्ष के विधायकों ने स्वागत किया है. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें सत्र के लिए शुभकामनाएं दी हैं.


news image


news image


बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होनी है लेकिन सत्र के पहले दिन ही विपक्षी दलों ने आज विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है. आरजेडी के विधायक हेलीकॉप्टर का खिलौना लेकर विधानसभा पहुंचे हैं. आरजेडी विधायकों ने आरोप लगाया है कि बिहार में सरकार हेलीकॉप्टर से शराब की तलाशी कर मजाक बना रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करने का ऐलान कर दिया है.


कांग्रेस विधायकों ने कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनके कुछ साथी सदन में रहेंगे जबकि कुछ साथी बाहर रहकर विरोध जताएंगे. समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने समस्तीपुर में हुई जेडीयू नेता के हत्या की न्यायिक जांच की मांग की है. साथ ही नीतीश सरकार पर भगवाकरण होने का आरोप लगाया है.


news image


उधर भाकपा माले के विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है. भाकपा माले विधायकों ने समस्तीपुर की घटना के साथ-साथ विधानसभा परिसर में स्वास्तिक चिन्ह स्थापित किए जाने का भी उन्होंने विरोध किया है. भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया है कि बिहार में भगवा एजेंडा लागू किया जा रहा है और नीतीश कुमार का सुशासन वाला दावा खत्म हो गया है.


news image


AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि 


news image