मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
24-Aug-2022 11:10 AM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार विधान परिषद चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रहा है। महागठबंधन के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर सभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के नए सभापति चुन लिए गए हैं।
बता दें कि बिहार विधान परिषद सभापति के पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर देवेश चंद्र ठाकुर ने आज ही अपना अपना नामांकन दाखिल किया था। देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के अन्य बड़े नेता मौजूद थे।
बिहार विधान परिषद के सभापति के चुनाव को लेकर 25 अगस्त को विशेष बैठक आयोजित होनी थी लेकिन विपक्ष की तरफ से किसी उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण महागठबंधन के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।