Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले
23-Mar-2021 07:13 PM
PATNA : नीतीश कुमार के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के खिलाफ विधानसभा में हो रहे अभूतपूर्व हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ पुलिस जवानों द्वारा हाथापाई किये जाने की खबर आ रही है. सदन के अंदर तैनात कर दिये गये बिहार के स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने तेजस्वी यादव के साथ हाथापाई की है. बिहार विधानसभा में सदन के अंदर पुलिस के जवानों को तैनात कर सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की जा रही थी. उसी दौरान ये वाकया हुआ है.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नये पुलिस विधेयक के खिलाफ जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सदन के बाहर अध्यक्ष के चैंबर के सामने धरना पर बैठे विपक्षी विधायकों को पुलिस ने लात-जूतों से पीट कर बाहर निकाला है. वहीं सदन के अंदर भी भारी घमासान हुआ है. सदन में रखी गयी रिपोर्टर्स की मेज तोड़ डाली गयी है. वहीं आरजेडी की महिला विधायक आसन के पास खड़ी हो गयी थीं. पुलिस के जवानों ने उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला है.
सरकार किसी हालत में इस विधेयक को पारित कराने पर आमदा है. इन सबके बीच सदन में कई दफे मारपीट भी हो चुकी है. अध्यक्ष के आसन पर लगे माइक को भी तोड़ा जा चुका है. भारी गदर के बीच सरकार हर हाल में इस विधेयक को पारित कराने में लगी है.
तेजस्वी के साथ हाथापाई
शाम के लगभग सात बजे सरकार ने फिर से सदन की कार्यवाही शुरू करायी. उस दौरान सदन के भीतर पुलिस के विधायक मौजूद थे. पुलिस के जवानों ने आरजेडी के विधायकों को सदन से बाहर निकालने लगे. इस दौरान तेजस्वी ने पुलिस के जवानों को रोका. फिर पुलिस जवानों ने नेता प्रतिपक्ष से ही हाथापाई करनी शुरू कर दी.
सदन के अंदर फुलवारी के एएसपी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. फुलवारी एएसपी भी सदन के अंदर आकर तेजस्वी से उलझ गये. इसके बाद नाराज आरजेडी विधायकों ने एएसपी को खदेड़ दिया. राजद विधायकों से निपटने के लिए सदन के अंदर पटना के कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया है. कई थानों के इंस्पेक्टर को सदन में बुलाया गया है.