ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट Shiv Circuit Bihar : बिहार में तैयार हो रहा शिव सर्किट, हरिहरनाथ, उगना महादेव समेत लिस्ट में इन मदिरों का नाम भी लिस्ट में शामिल; यहां देखें पूरी सूची Bihar DTO : चालान में बड़ी राहत: बिहार ट्रांसपोर्ट विभाग ने नियम में किया बड़ा बदलाव, मोबाइल चालान सिस्टम भी अपडेट Bihar weather : होली से पहले बदला बिहार का मौसम: रंगों के त्योहार पर चढ़ेगी गर्मी की झलक मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा

विधानसभा में मुक्का दिखाने पर भारी बवाल, एक दूसरे से उलझे मंत्री और तेजस्वी, देखिये वीडियो

विधानसभा में मुक्का दिखाने पर भारी बवाल, एक दूसरे से उलझे मंत्री और तेजस्वी, देखिये वीडियो

16-Mar-2021 03:57 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा हो रही है. चर्चा के दौरान सदन में मुक्का दिखाने को लेकर काफी बवाल हुआ है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्ष के नेताओं ने मंत्री के इस रवैये पर आपत्ति जताई है और राजद विधायक ने इस हरकत पर माफी मांगने की बात कही है. इस दौरान गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार को खड़ा होकर आसान को यह स्पष्ट करना पड़ा कि किस संदर्भ में उन्होंने ऐसा किया.


दरअसल सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कैबिनेट पर सवाल खड़ा करते हुए ये कहा कि बिहार में 66 प्रतिशत दागियों ने नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया है. इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने तेजस्वी से पूछा कि ये आप कैसे कह सकते हैं. आपको सदन के पटल पर साक्ष्य पेश करना होगा कि ऐसी बात है या नहीं.


तेजस्वी ने इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी का नाम लिए बिना ये कह दिया कि नीतीश कुमार ने ऐसे-ऐसी लोगों को मंत्री बना दिया है, जो चुनाव हारकर बैठे हैं. जो रिचार्ज कूपन पर चल रहे हैं. ऐसे भी मंत्री हैं, जो 9 महीने से दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. तेजस्वी की इस बात पर मंत्री मुकेश सहनी ने कहा होकर कहा कि आजतक मैं कभी जेल नहीं गया हूं और न ही कोर्ट में गया हूं. 


मंत्री मुकेश सहनी के बोलने के बाद गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार खड़े हो गए और उन्होंने मुक्का दिखाते हुए अपनी बात को रखा. इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने भी उनसे पूछा कि क्या आप आसान को मुक्का दिखा रहे हैं. इस दौरान सदन में काफी हंगामा हो गया और नेता बातों से उलझ गए. सत्ता और विपक्ष की ओर से लोग बोलने लगे. 


विपक्ष के सदस्य गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार से माफी मांगने की मांग करने लगे. राजद विधायक और सीनियर नेता अलोक मेहता ने कहा कि मंत्री प्रमोद कुमार ने अपने व्यवहार में यह दिखा दिया कि वह सदन की गरिमा को कहाँ ले जाना चाहते हैं. मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुक्का दिखाया. यह अशोभनीय है. मंत्री को पूरे सदन से माफी मांगनी चाहिए. 


हंगामा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री प्रमोद कुमार को यह स्पष्ट करने को कहा कि उन्होंने क्यों ऐसा किया. इसपर मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैंने मुक्का नहीं दिखाया. बल्कि मंत्री मुकेश सहनी को पीठ में छुरा मारने की बात को याद दिलाया. मैंने मंत्री मुकेश सहनी की ओर से ही इशारा किया.