ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायक ले रहे शपथ

विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायक ले रहे शपथ

23-Nov-2020 11:10 AM

PATNA: 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है. सबसे पहले डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और डिप्टी सीएम रेणु देवी ने शपथ लिया. उसके बाद विजय कुमार चौधरी ने शपथ ली. 



सेंट्रल हॉल में होने वाली इस कार्यवाही में आज और कल नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है. प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जीतन राम मांझी सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. 25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होगा.


news image


स्पीकर के पद संभालने के बाद 26 नवंबर को संयुक्त सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा और फिर उसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही 26 और 27 नवंबर को चलेगी. विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद की बैठक भी 26 और 27 नवंबर को बुलाई गई है. 

news image

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में इस पर चर्चा होगी और सरकार की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा. विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले विधायकों के साथ-साथ विधान पार्षदों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है. सदन की बैठक में शामिल होने के पहले सभी सदस्यों के लिए कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है. सत्र को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है.