ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने आपात बैठक बुलाई, चुनाव आयोग का रूख देखते हुए आगे की रणनीति तय करेंगे

विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने आपात बैठक बुलाई, चुनाव आयोग का रूख देखते हुए आगे की रणनीति तय करेंगे

09-Jul-2020 11:34 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमिशन का रुख स्पष्ट हो गया है. तेजस्वी यादव ने फिलहाल कोरोना संकट के बीच चुनाव नहीं कराने की मांग रखी थी. लेकिन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में हर हाल में चुनाव कराया जाएगा. आयोग के फैसले के बाद तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में अपनी पार्टी की बैठक बुलाई है.

 तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष और महासचिव को बैठक बुलाई है. आज दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठेंगे करेंगे. माना जा रहा है कि तेजस्वी इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन करेंगे. 

तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि बिहार में कोरोना संकट के कारण हालत खराब है. ऐसे में चुनाव कराना ठीक नहीं है. चुनाव को लेकर लोगों के जीवन को खतरा में नहीं डाला जा सकता है. सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा था कि वह लाशों के ढेर पर चुनाव कराना चाहते हैं. आखिर किस बात की इतनी जल्दबाजी है. सीएम को डर लगा रहा है कि कही ऐसे में राष्ट्रपति शासन न लग जाए.