मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Sep-2021 10:15 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर जेडीयू अब उनकी पत्नी को ही उम्मीदवार बनाएगी. नीतीश कुमार ने तय किया है कि तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर विधान परिषद जाएंगी.
गौरतलब हो कि पिछले दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तनवीर अख्तर के घर जाकर उनकी पत्नी और परिवार से मुलाकात की थी. इसके बाद ही जेडीयू के अंदर खाने से इस बात के संकेत मिले थे कि तनवीर अख्तर की पत्नी को एमएलसी की बनाया जा सकता है. उनकी खाली सीट पर कार्यकाल आठ महीने बचा है.

जेडीयू सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 22 सितंबर तक इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है. 23 सितंबर को स्क्रूटिनी और 27 सितंबर तक वक्त नाम वापसी के लिए निर्धारित है.

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की इस रिक्त सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक यह सीट 9 मई 2021 से रिक्त है और इसका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 को पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के कहा है कि एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से कराई जाएगी.
आपको बता दें कि जेडीयू के एमएलसी रहे दिवंगत नेता मो० तनवीर अख्तर का निधन पिछले साल कोरोना से हो गया था. मूल रूप से गया के रहने वाले तनवीर अख्तर पिछले साल मई महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आये थे. वे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निधन के समय जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार के प्रभारी थे. इससे पहले उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. वे कांग्रेस की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके थे.

तनवीर अख्तर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे. इनके निधन पर नीतीश कुमार ने कहा था कि "तनवीर अख्तर एक कुशल राजनेता थे. वे मिलनसार व्यक्ति थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी. उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर और सम्मान प्राप्त किया."