ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / विधान परिषद में महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

विधान परिषद में महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा चाहती है कांग्रेस

29-Jul-2021 10:09 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कांग्रेस की तरफ से कार्य स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी गई है. कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने महंगाई के मसले पर सदन में चर्चा के लिए कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है. राज्य में घरेलू महंगाई समेत पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस विधान परिषद में विशेष चर्चा चाहती है.


बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आज चौथे दिन कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई को लेकर विधान परिषद में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने जा रही है. महंगाई के मसले पर परिषद की कार्यवाही स्थगित कर कांग्रेस पार्टी विशेष चर्चा चाहती है. जीरो ऑवर कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि देश में महंगाई बेहताशा तरीके से बढ़ रही है. आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.


गौरतलब हो कि बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से महंगाई के मुद्दे को लेकर साइकिल रैली निकाली गई थी. इस रैली में बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा समेत बिहार कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे.


रैली के दौरान एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा था कि आज जो देश में कमरतोड़ महंगाई है उससे समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित हैं. आए दिन पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हो रही है. इसी तरह खाद्य तेल के साथ ही आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है.