शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
28-Jul-2021 07:14 AM
PATNA : मानसून सत्र के तीसरे दिन बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। इसमें अल्प सूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। प्रश्नोत्तरकाल के बाद शून्यकाल की सूचनाएं ली जाएंगी।
शून्यकाल के बाद विधान परिषद में दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। मिथिलांचल में पैदा होने वाले मखाना के जीआई टैग मिथिलांचल के नाम से रखे जाने के मामले में ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार की तरफ से जवाब होगा जबकि भागलपुर से पीरपैंती के बीच नेशनल हाईवे 80 की मरम्मत कराने को लेकर भी ध्यानाकर्षण सूचना दी गई है। इस पर भी सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपना जवाब देंगे।
विधान परिषद में आज कुल 4 विधेयक के पेश किए जाएंगे। विधानसभा से स्वीकृत किए गए इन विधायकों को आज विधान परिषद में चर्चा और स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इनमें बिहार पंचायत राज संशोधन विधेयक 2021, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021 शामिल है।