अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Jan-2023 10:57 AM
PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल इसी साल मई महीने में पूरा हो रहा है जबकि एक सीट सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र MLC केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद खाली हुई है। इन पांच सीटों के लिए आने वाले अप्रैल महीने में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिन चार विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव की सीट, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अवधेश नारायण सिंह, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव कुमार सिंह की सीट और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव श्याम सिंह की सीट शामिल हैं। इसके अलावा MLC केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद खाली सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर भी चुनाव होंगे। संभावना है कि चुनाव आयोग की ओर से मार्च में चुनावा का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इसके साथ ही साल 2024 में विधान परिषद की 11 सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों पर भी अलग से चुनाव कराएं जाएंगे। मई 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के अलावा मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, खालिद अनवर, कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा, राजद के डॉ. रामचंद्र पूर्वे, जदयू के रामेश्वर महतो, भाजपा के संजय पासवान और सैयद शाहनवाज हुसेन के साथ हम के संतोष कुमार सुमन का कार्यकाल समाप्त होगा।